ताइवान मुंबई में स्थापित करेगा आर्थिक-सांस्कृतिक केंद्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Istockphoto
ताइवान भारत में अपना तीसरा कूटनीतिक केंद्र खोलेगी। यह कूटनीतिक केंद्र मुंबई में ताइपेई आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर होगा। अभी इस तरह का केंद्र दिल्ली व चेन्नई में है। ताइवान का यह फैसला उस दिन आया है जिस दिन भारत ने उसे उन 12 देशों में शामिल करने की बात कही है जिसके साथ निकट भविष्य में आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर खास जोर दिया जाएगा।
