x

मध्य प्रदेश के छतरपुर में इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहे शख्स की इलेक्ट्रिक लाइन से टकराने पर मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: fact news report

मध्य प्रदेश के छतरपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। लेकिन इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने स्टेशन मास्टर ऑफिस में तोड़फोड़ और स्टेशन मास्टर संग मारपीट की। सुबह लगभग साढ़े छह बजे कुछ लड़के आए। इस दौरान एक लड़का इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था और वह वायर की चपेट में आकर गिर गया।