x

तालिबान ने कुछ घंटे ही खुलने दिया लड़कियों के स्कूल, फिर किए बंद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: dtnext

तालिबान ने बुधवार से लड़कियों को हाई स्कूल में लौटने की अनुमति दी थी। जिसके जरिए वो संदेश देना चाहता था कि इस्लामी समूह लड़कियों को भी शिक्षा का अधिकार देगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं क्योंकि तालिबान ने फिर से खुलने के कुछ ही घंटों बाद अफगान लड़कियों के स्कूलों को बंद कर दिया। अब स्कूल तब तक बंद रहेंगे, जब तक कि उनके लिए इस्लामी कानून के अनुसार एक योजना तैयार नहीं की जाती।