वजीरिस्तान में आर्मी पोस्ट पर तालिबानी हमला, 4 पाकिस्तानी सैनिक मरे, 16 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News unique
वजीरिस्तान में चार महीने में फौजी चौकियों पर कई हमले हुए। जिनमें 50 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। बीती रात भी यहां एक तालिबानी हमला हुआ। जिसमें चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। दक्षिणी वजीरिस्तान के माकेन क्षेत्र में घटी घटना में 16 सैनिक घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। घटना के बाद फौज की एक टुकड़ी यहां भेजी गई। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हमले की निंदा की।
