लड़कियों से जबरन शादी कर रहे तालिबानी, अफगानिस्तानी सेना ने 81 आतंकी किए ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
अफगान सेना ने तालिबान के खिलाफ लड़ाई में हवाई हमलों के लिए हेलिकाप्टर की मदद लेना शुरू किया। अफगानिस्तान में तालिबान के कत्लेआम को मानवाधिकार संगठन द्वारा उठाने के बाद अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने जांच शुरू की। बल्ख प्रांत में तालिबानी ठिकानों पर हेलिकाप्टर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान 81 आतंकी ढेर हुए। तालिबानियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वो जबरन लड़कियों से शादी कर रहे हैं।
