तालिबान ने जारी किए नए नियम, प्रदर्शन से पहले न्याय मंत्रालय से लेनी होगी अनुमति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
तालिबान ने प्रदर्शनों को रोकने के लिए कई नियम बनाए हैं। इसके तहत अब प्रदर्शन करने से पहले न्याय मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। मंत्रालय को प्रदर्शन का उद्देश्य, स्लोगन, स्थान, समय और अन्य जानकारियां देनी होंगी। 24 घंटे पहले सुरक्षा एजेंसियों को भी प्रदर्शन के बारे में बताना होगा। दरअसल हाल ही में महिलाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद तालिबान ने यह फरमान जारी किया।
