तालिबान अब लाएगा गलती पर फांसी, हत्या और अंग-भंग किए जाने का दौर- मुल्ला तुराबी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने कहा कि गलती करने वालों की हत्या करने और अंग-भंग किए जाने का दौर जल्द लौटेगा। तालिबान सार्वजनिक जगहों पर किसी कैदी या आरोपी को फांसी नहीं देगा। बल्कि, अब जेल में ही ऐसा होगा। पहले तालिबान खुले में किसी शख्स को फांसी देकर उसकी लाश को चौराहों पर लटकाता था, लेकिन अब तालिबान उसे सार्वजनिक नहीं करेगा। कैदियों को सजा चुपचाप ही दे दी जाएगी।
