गरीब अफगानिस्तानियों को खाली कंधार छावनी से निकलने का आदेश, सैकड़ों ने किया प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
अफगानिस्तान के कंधार में खाली सैन्य छावनी में रह रहे गरीब अफगानिस्तानियों को विस्थापन का आदेश दिया गया है। आदेश के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद तालिबान कार्यकर्ता परिसर में आए और प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने को मजबूर किया। प्रदर्शनकारी कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। तालिबान ने 2,500 परिवारों को घर व सारा सामान छोड़कर जाने को कहा ताकि लड़ाके वहां रह सकें।
