तालिबान बोला, 'अन्य देशों को अफगान सैन्य विमानों के उपयोग की अनुमति नहीं, तुरंत हमें लौटाएं'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
तालिबान की तरफ से कार्यवाहक रक्षा मंत्री मावलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने कहा है कि उनकी सरकार अफगानिस्तान से ले जाए गए अफगान सैन्य विमानों के उपयोग की इजाजत नहीं देगी। जिन भी देशों द्वारा सैन्य विमान लिए गए थे, अगर वे उन्हें वापस नहीं करते हैं, तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। दरअसल, पिछली सरकार के पतन के बाद 40 से अधिक हेलीकाप्टरों को उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान पहुंचाया गया था।
