अमेरिकी सेना द्वारा छोड़े गए हथियार चीन और पाकिस्तान को बेच रहा तालिबान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लौटते समय जो हथियार अमेरिकी सेना अफगानिस्तान छोड़ गई थी, उसे अब तालिबानी बेच रहे हैं। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह हथियार चीन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई खरीद रही है। गौरतलब है कि आईएसआई इन हथियारों को कश्मीर भेजे जा रहे आतंकियों को दे रही है। इसके संकेत हाल ही में स्थानीय कश्मीरी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फोर्स के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से मिले हैं।
