2000 साल पुराने बैक्ट्रियन सोने की खोज में तालिबान, मिलने पर खजाने को सुरक्षित रखने का दावा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: jkchrome
तालिबान के सूचना और संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने बैक्ट्रियन खजाने को ट्रैक करने और उसका पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिसे बैक्ट्रियन गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसे चार दशक पहले शेरबर्गन जिले के तेला तापा इलाके में खोजा गया था। तालिबान अंतरिम कैबिनेट के सांस्कृतिक आयोग के उप-प्रमुख अहमदुल्ला वासीक बोले- उन्होंने संबंधित विभागों को बैक्ट्रियन खजाने को खोजने और जांचने का काम सौंपा है।
