तालिबान का नया फरमान, महिला एक्टर्स वाले शो बंद करें टीवी चैनल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee news
अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने महिलाओं पर पाबंदी बढ़ाते हुए नया फरमान जारी कर दिया है। उसने रविवार को ‘धार्मिक दिशानिर्देश’ जारी किए हैं। जिसमें देश के टेलीविजन चैनलों से कहा गया है कि वह उन टीवी सीरियल को बंद करें, जिनमें महिला अभिनेत्री काम करती हैं। तालिबान के नैतिकता एवं दुराचार उन्मूलन मंत्रालय ने अफगान मीडिया के लिए ये इस तरह का पहला आदेश जारी किया है।
