भारी बारिश से जलस्तर बढने से मुल्लापेरियार बांध के 9 दरवाजे खोले गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan chronicle
तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, जिसके कारण बुधवार सुबह केरल में मुल्लापेरियार बांध के नौ दरवाजे खोले गए। सौ साल से अधिक पुराने बांध का जलस्तर सुबह सात बजे 141.85 फुट तक पहुंच गया। इसके बाद अधिकारियों ने दरवाजा खोलने का निर्णय लिया। सभी दरवाजे एक साथ नहीं खोले गए। फिर रात 10 बजे के बाद तीन दरवाजे बंद किए गए।
