तारा एयर का विमान लापता, चार भारतीयों समेत 22 लोग हैं सवार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नेपाल की तारा एयर का एक छोटा विमान लापता हो गया है। इस ट्विन इंजन वाले विमान में चार भारतीय और तीन जापानी नागरिकों समेत कुल 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। यह विमान पोखारा से जोमसोम जा रहा था। तभी रास्ते में 9:55 बजे रास्ते में कंट्रोल रूम से इसका संपर्क टूट गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान की तलाश के लिए हेलिकॉप्टर भेजे जा रहे हैं।