तरुण बजाज को मिला कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ca club india
मोदी सरकार ने वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग के सचिव तरुण बजाज को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया। बता दें कि वित्त मंत्रालय के एक पुराने कर्मचारी रहे तरुण बजाज ने पिछले मई में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में पदभार संभाला था, उस समय जब भारत ने कोविड -19 महामारी के कारण इतिहास में सबसे खराब विकास संकुचन देखा था।
