तौकते गुजरात तट से टकराया, 185 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, 4 राज्यों में 18 मरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
चक्रवाती तूफान तौकते गुजरात तट से टकराया। 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गुजरात में डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। हजारों घर ढहे। कर्नाटक, गोवा, केरल और महाराष्ट्र में 18 की मौत हुई। महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत हुई। दो बड़ी नौकाओं में 410 लोग तूफान में फंसो। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र सीएम ठाकरे से फोन पर स्थिति की समीक्षा की।