जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन कर सकते हैं कैब और ऑटो चालक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीएनजी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ ऑटो, कैब और टैक्सी आज अपनी मांगों के समर्थन में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर सकते हैं। चालकों ने कहा है कि अगर सरकार रियायत नहीं देती अथवा किराया नहीं बढ़ाती है तो वे लोग 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बता दें राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में कम से कम एक लाख ऑटो हैं। हड़ताल से लोगों को असुविधा होगी।
