चंद्रबाबू के कार्यक्रम में हुईं तीन मौतों के लिए टीडीपी ने ठहराया राज्य सरकार को जिम्मेदार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब टीडीपी प्रदेश अध्यक्ष अत्चन्नायडू ने इसके लिए जगन मोहन रेड्डी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, "सरकार सुरक्षा इंतजाम करने में विफल रही, इसलिए मौतें हुईं।" उन्होंने आगे कहा, "ऐसा लगता है कि जगन मोहन सरकार अपने दोषपूर्ण खेल को अंजाम देने के लिए लोगों के जीवन को दांव पर लगा रही है।"
