तमिलनाडु में टीचर का तिरंगा फहराने से इनकार, कहा- क्रिश्चियन हूं, तिरंगे को सलाम नहीं कर सकती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तमिलनाडु के धर्मापुरी जिले में एक सरकारी स्कूल की असिस्टेंट हेडमिस्ट्रेस तब से चर्चाओं में है, जब से उसने यह कहा कि वह एक क्रिश्चियन है और वह तिरंगा नहीं फहरा सकती है। तमिलसेल्वी ने कहा कि उनका मकसद तिरंगे का अपमान करने का नहीं था। वे तिरंगे का सम्मान करती हैं, लेकिन उनके धर्म में सिर्फ ईश्वर को सैल्यूट किया जाता है। धर्मापुरी के चीफ एजुकेशन ऑफिसर के पास अब शिकायत दर्ज कराई गई।
