x

पर्याप्त नींद न लेने वाले किशोर करते हैं ज्यादा चीनी का सेवन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Sleep Association

अमेरिकी शोधकर्ताओं के एक नवीन अध्ययन में ऐसी बात सामने आई जो चिंता बढ़ाने वाली है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई स्कूल के 73 प्रतिशत छात्र आठ से 10 घंटे की पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं। वे चीनी का अधिक सेवन करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने इस शोध के लिए 93 किशोरों के सोने और खाने के पैटर्न का विश्लेषण किया है।