कैलिफोर्निया की डेथ वैली में 53 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में लगातार बढ़ते तापमान ने 11 करोड़ से भी अधिक लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अमेरिका में इस सप्ताह तापमान खतरनाक लेवल पर पहुंचने वाला है। इस बीच राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि कैलिफोर्निया की डेथ वैली में तापमान 53.33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। इस हफ्ते पारा और चढ़ने की उम्मीद है।