आज से दिल्ली-एनसीआर में चढ़ेगा पारा, पूरे सप्ताह रहेगी भीषण गर्मी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही आज से दिल्ली-एनसीआर में पारा चढ़ेगा। बता दें मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
