100 मीटर गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 2 ने गंवाई जान, 13 जख्मी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
रविवार रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर गंगोत्री हाईवे पर कोपांग बैंड के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान वाहन सवार सभी 15 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रुप से घायल एक पुरुष व एक महिला की मौत हुई। बाकियों को जिला अस्पताल जबकि दो अन्य को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। एक अन्य को डिस्चार्ज किया गया।
