गंगोत्री हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TV9Hindi
उत्तराखंड में सड़क हादसा में यात्रियों से भरी टेंपो खाई में जा गिरी। यह हादसा गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास एक यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा रविवार की रात करीब डेढ़ बजे हुआ है।
