कोरोना से संक्रमित हुए टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जबकि बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की। बता दें सर्बियाई खिलाड़ी ने इसी महीने वायरस के बीच एग्जीबिशन एड्रिया टूर चैरिटी टेनिस टूर्नामेंट कराया था। टूर्नामेंट में शामिल तीन खिलाड़ी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। इनमे बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव, क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच और सर्बिया के ही विक्टर त्रोइकी शामिल हैं।