तरन तारन के चर्च में तोड़फोड़ के बाद बढ़ा तनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पंजाब के तरन तारन में एक चर्च में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चर्च में लगी मूर्ति को भी तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्च पहुंचे कुछ लोगों ने पहले वहां तोड़फोड़ की और इसके बाद वहां खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। घटना तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव ठकरपुर की है।
