जापान से बढ़ सकता है तनाव, रूसी सेना ने कुरील द्वीप पर लगाया मिसाइल सिस्टम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: asahi
रूस और जापान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने के पूरे आसार हैं। रूस ने जापान के नजदीक विवादित कुरील द्वीप पर मिसाइल सिस्टम की तैनाती कर दी है। रूस के इस कदम से विवाद बढ़ सकता है। कुरील द्वीप जापान और रूसी कमचटका प्रायद्वीप के बीच फैले द्वीपों की रणनीतिक रूप से स्थित श्रृंखला का हिस्सा है जो कि विश्वयुद्ध के समय से ही विवादों में है।