मोमो चैलेंज ने भारत में बनाया अपना पहला शिकार, एक छात्रा ने दी जान
Kapil Chauhan
News Editor
इंटरनेट पर वायरल हो रहे खतरनाक मोमो चैलेंज की मार अब भारत तक आ पहुंची है। जहां दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिवार ने दावा किया है कि मोमो चैलेंज के असर के चलते ही लड़की ने आत्महत्या की है। उस छात्रा के एक दोस्त ने उसके भाई को बताया कि वो मोमो चैलेंज के आखिरी राउंड में पहुंचने पर बेहद उत्साहित थी। जांच में पता चला कि आत्महत्या से पहले उसने अपनी कलाई भी काटी थी। परिवार के मुताबिक लड़की मोमो चैलेंज एडिक्टिड थी।
