जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए। इससे पहले सुबह अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए थे। आतंकियों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था। अनंतनाग में फिलहाल इंटरनेट सेवा बंद है। आतंकियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह खानबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। एनकाउंटर तब शुरू हुआ, जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की।
