जिंदा पकड़ा गया आतंकी, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने हमले के लिए दिए थे पैसे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ा है, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने 30,000 रुपये देकर भारत भेजा था। भारतीय सेना ने बताया कि पिछले दिनों में घुसपैठ की दो गतिविधियों को नाकाम किया गया है। एक जगह लैंडमाइन फटने से दो आतंकियों की मौत हो गई, जबकि एक को जिंदा पकड़ लिया गया। इसे भारतीय चौकी पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी एजेंसी ने आर्थिक मदद दी थी।