राजौरी में आतंकियों ने 3 ग्रेनेड फेंके, 5 घायल; कुलगाम में बीएसएफ पर निशाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेता को निशाना बनाया। गुरुवार शाम आतंकियों ने राजौरी में बीजेपी नेता जसबीर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में 5 लोग जख्मी हुए हैं। खंडली इलाके में स्थित घर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और वह छत पर फट गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील किया और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
