पुलवामा में आतंकियों ने मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, 1 की मौत और 2 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पुलवामा में आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया। जिसमें 1 मजदूर की मौत हुई और 2 मजदूर घायल हुए। मृतक का नाम बिहार निवासी मोहम्मद मुमताज और घायलों का नाम बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल है। पुलवामा के गादूरा इलाके में आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। वहीं, हमलावरों की तलाश में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू कर दिया है।
