थाइलैंड बंदरगाह पर जहाज में रखे रसायन भरे कंटेनर में लगी आग, 25 मजदूर घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को थाईलैंड के लीम चबांग समुद्री बंदरगाह में एक जहाज के बोर्ड पर कंटेनर में विस्फोट होने के चलते आग लग गई जिसमें 25 लोग घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 25 मजदूर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों को वहां से हटा लिया गया क्योकि जिन डिब्बों में आग लगी थी उनमें कुछ रसायन थे.
