आज के दिन हुई थी टीबी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया की खोज, रॉबर्ट कोच को मिला था नोबेल पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: icloudhospital
जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने आज ही के दिन 1882 में टीबी पैदा करने वाले बैक्टीरिया की खोज की थी। उन्हें खोज के लिए 1905 में नोबेल पुरस्कार मिला था। बता दें विश्व में 2019 में टीबी के 1 करोड़ से ज्यादा नए मरीज थे। जिनमें से सर्वाधिक भारत में हैं। हालांकि सालाना मामले कम हो रहे हैं। 2030 तक दुनिया से टीबी खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
