वधावन बंधुओं की जमानत याचिका खारिज, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक विशेष अदालत ने यस बैंक घोटाले के आरोपी और डीएचएफएल के प्रवर्तकोंं कपिल वधावन और उनके भाई धीरज वधावन की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कल वधावन बंधुओं को सीबीआई हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद विशेष अदालत में पेश किया गया था। उन्होंने जेल में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा होने का हवाला देते हुए जमानत की मांग की थी।
