यूक्रेन के बूचा में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार, रूस ने किया खंडन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिकों ने बूचा में 300 से ज्यादा लोगों को मार डाला। हालांकि, रूस ने इसका खंडन किया गया है। आम नागरिकों की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि, हम यूक्रेन में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और रूस को इसके लिए जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि, हम यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।
