x

साल का पहला सुपर मून: दुनियाभर में 15% ज्यादा चमकीला और 7% बड़ा दिखा चांद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Manavoice

बुधवार रात साल का पहला सुपर मून 15% ज्यादा चमकीला दिखा। इसका आकार भी सामान्य से 7% बढ़ा हुआ था। सुपरमून तब होता है, जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। इसलिए चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। ऐसा ही संयोग पिछले महीने पूर्णिमा के दिन बना था। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, बिहार और अजमेर में चंद्रमा पूरी तरह सफेद नज़र आया।