सलमान ने जिस काले हिरण का किया था शिकार, अब उसका बनाया गया स्टैच्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सलमान खान ने जिस काले हिरण का शिकार किया था, अब जोधपुर के कांकाणी गांव में उसका स्मारक बन रहा है। इस स्टैच्यू का मकसद है लोगों में वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना। काले हिरण का यह स्टैच्यू लोहे और सीमेंट से बना है और इसका वजन करीब 800 किलो है। जोधपुर के सिवांची गेट निवासी मूर्तिकार शंकर ने इस स्टैच्यू को 15 दिन में तैयार किया है।
