जंगली हाथी से बचने के लिए 8 किलोमीटर रिवर्स दौड़ाई बस, संकट में थी 40 यात्रियों की जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल के त्रिशूर में एक जंगली हाथी एक यात्री बस की ओर बढ़ने लगा तो ड्राइवर को बस को 8 किलोमीटर तक रिवर्स दौड़ाना पड़ा। जंगल का रास्ता संकरा होने की वजह से बस को 8 किलोमीटर तक रिवर्स पर ले जाना बेहद मुश्किल काम रहा। यात्रियों का कहना है कि हाथी ने करीब एक घंटे तक बस का पीछा किया, इसके बाद वह अनाक्कयम के जंगलों में चला गया।
