रोका गया बुर्ज खलीफा का काम, लाइटिंग के जरिए दिया गया 'घर पर रहने और सुरक्षित रहने' का संदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के चौतरफा फैलते संक्रमण की वजह से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में काम फिलहाल रोक दिया गया है। इसका मकसद कोरोना के प्रसार को रोकना है। यूएई के डेवलपर एम्मार प्रॉपर्टीज ने बुर्ज खलीफा के साथ ही सभी बड़े प्रोजेक्ट फिलहाल रोक दिए हैं। बुर्ज खलीफा पर काम रोकने से पहले 'घर पर रहने और सुरक्षित रहने' का संदेश लाइटिंग के जरिए दिया गया था।
