x

आगरा की बनी सोने की मिठाई के एक पीस की कीमत है 600 रुपये

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: shortpedia

आगरा में दीपावली पर 30 हजार रुपये किलो बिकने वाली सोने की मिठाई का जबरदस्त क्रेज है। सोने के वर्क वाली मिठाई पहली बार बाजार में आई है। इसकी कीमत तीस हजार रुपये प्रति किलो है। एक पीस की कीमत 600 रुपये है। सोने वाली मिठाई में केसर का पेस्ट और सोने का वर्क लगा है। सोने का पेड़ा और सोने के कलश के रूप में यह मिठाई उपलब्ध है।