19 साल पहले जब World Trade Center पर मचा त्राहिमाम, अल कायदा ने दिया था बड़ी वारदात को अंजाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
11 सितंबर 2001 का दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के लिए दहशत भरा था। 19 साल पहले आज ही के दिन आतंकी संगठन अल कायदा के आतंकियों ने चार यात्री विमानों का अपहण किया था। इसके बाद चार में से दो विमान न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिए। तीसरा विमान पेंटागन पर और चौथा विमान जंगल में गिरा दिया। इन हमलों में व्यापक तबाही हुई।
