साउथ अफ्रीका में नाइटक्लब में 21 स्टूडेंट्स के शव मिलने से मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: verse daily
साउथ अफ्रीका में एक नाइटक्लब में 13 से 17 साल की उम्र के 21 स्टूडेंट्स के शव मिले। सभी हाईस्कूल के एग्जाम खत्म होने पर जश्न मनाने वहां गए थे। मौत की वजह साफ नहीं है। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। बता दें 8 लड़कियों और 13 लड़कों के शव मिले। 17 शव क्लब के अंदर से मिले। 4 बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई।