दुष्कर्म कर लड़की को जिंदा जलाने के आरोपी की फांसी की सजा रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Legal Live
14 वर्षीय नाबालिग संग दुष्कर्म कर जिंदा जलाने के आरोपी को निचली अदालत से मिली फांसी की सजा को खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे बरी करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने कहा पॉक्सो एक्ट के तहत स्वीकार्य आधारभूत सबूतों के बगैर मात्र इस अवधारणा पर सजा नहीं दी जा सकती कि अभियुक्त स्वयं को निर्दोष साबित करने में नाकाम रहा। अभियोजन ने तर्क दिया गया कि पीड़िता अपनी नानी के घर में थी।
