संसद में चल रही थी भूकंप बीमा देने पर बहस, तभी हिलने लगी धरती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
लिस्टेंस्टीन की संसद में नागरिकों को भूकंप बीमा देने पर जोरदार बहस चल रही थी। सांसद बेट्टीना पेटजोल्ड-माहर सदन को संबोधित कर रहीं थीं। तभी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। इसके बाद सांसद हंसने लगीं ओर हंसते-हंसते उन्होंने अपनी बात जारी रखी। हालांकि, कुछ सेकेंड बाद ही भूकंप का दूसरा झटका महूसस हुआ। यह पहले से ज्यादा तेज और खौफनाक था। इस दौरान वह थोड़ी सी ठिठक भी गईं।
