मार्च महीने में दूसरी बार सबसे गर्म हुई धरती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ पिघलने के साथ ही इस बार धरती मार्च महीने में रिकॉर्ड दूसरी बार सबसे गर्मी हुई। इसके कारण अंटार्कटिका महासागर में जमी बर्फ पिघलने लगी। ईयू की क्लाइमेट मॉनिटरिंग एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। यह रिपोर्ट दुनियाभर के सैटेलिट्स, जहाजों, विमानों और मौसम केंद्रों से अरबों मापों का उपयोग करके कंप्यूटर-जनित विश्लेषणों पर आधारित है।
