तीसरी लहर का असर हुआ कम, केंद्र ने राज्यों से कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
केंद्र ने राज्यों से कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा। बता दें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक और धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रात के कर्फ्यू में ढील देने पर विचार करने को कहा है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 फरवरी को दिशा निर्देश जारी किए थे।
