तमिलनाडु भी पहुंची "अग्निपथ" की आग, तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ रक्षा मंत्री ने की बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
चेन्नई में वॉर मेमोरियल के पास अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने डिटेन किया। दूसरी तरफ, रक्षा मंत्री ने अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन और रेलवे सहित सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग के संबंध में एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई।
