अमेरिका में सामने आया मंकी पॉक्स का पहला मरीज, स्पेन, पुर्तगाल और कनाडा में भी कई मरीज मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्रिटेन के बाद मंकी पॉक्स वायरस अब अमेरिका में भी फैल रहा है। कनाडा से मेसाचुसेट्स लौटे एक शख्स में बुधवार को इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह अमेरिका में इस साल मंकी पॉक्स का पहला केस है। मंकी पॉक्स 1970 में पहली बार एक बंदर में पाया गया था, जिसके बाद यह 10 अफ्रीकी देशों में फैला। 2003 में पहली बार अमेरिका में इसके मामले सामने आए थे।