x

आज दिखेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, चार घंटे का होगा ग्रहण

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India Today

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज भारतीय समयानुसार रात सवा 12 बजे से 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। चार घंटे का यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर व दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में दिखेगा। चूंकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, जिन देशों में यह दिखेगा, वहां सूरज करीब 65 फीसदी हिस्सा चांद से ढक जाएगा।